Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
 

26 Jul 2026

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है।

दक्षिण बंगाल के मैदानी और तटीय क्षेत्रों में भी मानसून का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, दांतन, नारायणगढ़ और घाटल के निचले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही वर्षा से कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति है। नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है।

विष्णुपुर, पुरुलिया और बीरभूम में गरज-चमक के साथ आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। हुगली और हावड़ा में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दोपहर और शाम के समय तेज हवा के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। हवा में नमी 75 से 80 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण वर्षा के बीच भी उमस बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक पूरे पश्चिम बंगाल में मानसून की यही स्थिति बनी रह सकती है। प्रशासन ने तटीय और संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्
पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के जिलों में भारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News